PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: आज के इस आर्टिकल में आपको भारत सरकार की एक बहुत ही खास योजना के बारे में बताने जा रहा हु। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम में आप महज 436 रुपये का निवेश करके पूरे 2 लाख रुपये का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य देश में गरीब और वंचित तबके को बीमा कवर के साथ जोड़ना है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की सुभारम्भ साल 2015 में की थी।
जबकि , पिछले 7 सालों में इस योजना में प्रीमियम के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इस साल प्रीमियम की राशि को बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है। अगर आप अपनी नहीं रहने पर अपने परिवार के भविष्य का रक्छा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको केंद्र सरकार की इस योजना में शामिल होना चाहिए। इसी समय में आज हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से रेलेटेड सभी जानकारी के बारे में बताएंगे कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | पॉलिसी बीमा प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.jansuraksha.gov.in/ |
इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी मिनिमम उम्र 18 वर्ष, वहीं मैक्सिमम उम्र 55 वर्ष तय की गई है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास सेविंग अकाउंट का होना अति आवश्यक है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का आयोजन 1 जून से होती है। इसकी वैधता अगले साल 31 मई तक होती है। इस योजना में अप्लाई करने के बाद पॉलिसी होल्डर के बैंक अकाउंट से एक सुनिश्चित तारीख को प्रीमियम की राशि अपने आप कट जाती है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आपको 436 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। इसके बाद आपको 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको किसी प्रकार की मेडिकल जांच कराने की कोई जरूरी नहीं होती है।
अगर आप भारत सरकार की इस योजना में शामिल होना चाहते है ओर अप्लाई करने जा रहे हैं। तो आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज़ होना चाहिए जो की निचे बताया गया है
- आधार कार्ड
2. पहचान पत्र
3. बैंक अकाउंट पासबुक
4. मोबाइल नंबर
5. और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana पिछले 5 वर्षों में प्राप्त मृत्यु दावे
सन | प्राप्त मृत्यु दावे | वितरित राशि |
2016-17 | 59,118 | 1,182.36 करोड़ रुपए |
2017-18 | 89,708 | 1,794.16 करोड़ रुपए |
2018-19 | 1,35,212 | 2,704.24 करोड़ रुपए |
2019-20 | 1,78,189 | 3563,78 करोड़ रुपए |
2020-21 | 2,34,905 | 4698.10 करोड़ रुपए |
Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Statistics
वित्तीय वर्ष | पंजीकृत नागरिकों की संख्या | प्राप्त दावों की कुल संख्या | वितरित दावों की कुल संख्या |
2016-17 | 3.10 | 62,166 | 59,188 |
2017-18 | 5.33 | 98,163 | 89,708 |
2018-19 | 5.92 | 1,45,763 | 1,35,212 |
2019-20 | 6.96 | 1,90,175 | 1,78,189 |
2020-21 | 10.27 | 2,50,351 | 2,34,905 |